Monday, 18 January 2016

खमन ढोकला रेसिपी 


खमन ढोकला की इस आसान रेसिपी के द्वारा आप 20 मिनट में मुलायम और स्पंजी गुजराती ढोकला तैयार कर सकते हैं, आपको घोल तैयार करने के लिये 8 या 12 घंटे की जरूरत नहीं है। तात्कालिक मुलायम ढोकला बनाने के लिये इसमें बेसन के साथ इनो फ्रूट सॉल्ट का इस्तेमाल किया गया है। घर पे आसानी से पारंपरिक खमण बनाने के लिए हमारी ढोकला रेसिपी का हर एक कदम के फोटो (तस्वीर) के साथ अनुसरन करे और देखे की यह बनाने में कितना आसान है।


पूर्व तैयारियों का समय: 5 मिनट
पकाने का समय:15 मिनट
कितने लोगों के लिए: 4

सामग्री:
घोल बनाने के लिए:
1 कप बेसन (चने का आटा)
1 टेबलस्पून सूजी (रवा), (यदि आप चाहें)
1½ टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून इनो पाउडर (इनो फ्रूट सॉल्ट)
1 टीस्पून हरी मिर्च-अदरक कद्दूकस किया हुआ
3/4 कप पानी
1/4 कप दही
1 टीस्पून तेल (चिकनाई के लिए)
1/2 टीस्पून नमक, (या स्वादानुसार)
तड़के के लिए:
2 टेबलस्पून तेल
10-15 करी पत्ते
1/2 टीस्पून राई (सरसों के बीज)
1/2 टीस्पून जीरा, (यदि आप चाहें)
1 टीस्पून तिल के बीज
1 टेबलस्पून चीनी
4 हरी मिर्च, लंबाई में कटी हुई
2 टेबलस्पून कटा हुआ हरा धनिया
2 टेबलस्पून कसा हुआ ताजा नारियल, (यदि आप चाहें)
1 चुटकी हींग
1/3 कप पानी
घोल और ढोकला बनाने की विधि :
  1. step-1
    ढोकला का घोल तैयार करने के लिए सभी सामग्री तैयार रखे। ढोकला बनाने के बर्तन में लगभग 2-3 कप पानी डाले और मध्यम आंच पर गरम करने रखे। प्लेट रखने से पहले ढोकला बनाने के बर्तन को कम से कम 4-5 मिनट के लिए गरम कर ले। 2 छोटी थाली (4-5 इंच व्यास वाली या जो भी ढोकला बनाने के बर्तन में आसानी से रख सके) 1-टीस्पून तेल लगाकर चिकनी कर ले।
  2. step-2
    एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही, 3/4 कप पानी और नमक डाले। अच्छी तरह से चम्मच से मिला ले। घोल में गुठले नहीं होनी चाहिए।
  3. step-3
    अब इस में इनो पाउडर डालकर 1 मिनट तक फैंट ले, घोल लगभग दोगुना हो जाएगा।
  4. step-4
    अब, तुरंत ही चिकनी की गई थाली में घोल डाल दे, थाली की 1/2 इंच उंचाई तक ही घोल डाले।
  5. step-5
    ढोकला बनाने के बर्तन में एक स्टैंड रखे और उसके उपर थाली रखकर मध्यम आंच पर 10-12 मिनट के लिए भाप में पकने दे।
  6. step-6
    10-12 मिनट के बाद, ढोकला में एक चाकू डालकर देख ले, अगर चाकू में घोल नहीं चिपकता है, तो ढोकला पक गया है अन्यथा अधिक 2-3 मिनट तक पकने दे।
  7. गैस बंध कर दे। ढोकला की थाली बर्तन में से निकाल ले और कुछ मिनट के लिए ठंडा होने दे। खमण ढोकला को चाकू से छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
तड़का बनाने की विधि:
  1. step-7
    एक छोटे पैन में 2 टेबलस्पून तेल गरम करें। राई (सरसों के बीज) और हींग डाले। जब बीज तड़कने लगे तब जीरा, तिल के बीज, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भून ले।
  2. step-8
    1/3 कप पानी और चीनी डाले और उसे उबालने रखे; एक उबाल आने के बाद एक मिनट के लिए पकने दे। तड़का तैयार है उसे ढोकले पर डालकर ढोकले को धीरे से उछाले जिससे तड़का अच्छी तरह से लग जाये।
  3. step-9
    कटा हुआ हरा धनिया और कसा हुआ नारियल के साथ सजाकर हरी धनिये की चटनी के साथ परोसें।
प्रेशर कुकर में ढोकला बनाने के लिए:
  1. एक 3 या 5 लीटर क्षमता वाले एल्यूमीनियम / स्टील प्रेशर कुकर में 1.5-2 गिलास पानी डाले और घोल से भरी प्लेट रखने से पहले 4-5 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गरम करे।
  2. एक छोटी कटोरी या एक स्टैंड प्रेशर कुकर में रखे और घोल से भरी थाली उसके ऊपर रख दे। आप ढोकला स्टैंड का उपयोग भी कर सकते हैं।
  3. प्रेशर कुकर की सीटी हटा दें और ढक्कन को बंद करें। 15 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाइये। 15 मिनट के बाद ढक्कन खोलकर एक चाकू ढोकला में डाले और जाँच ले की ढोकले पके है के नहीं। अगर नहीं तो उसे और 5 मिनट के लिए पकने दे।
  4. अगर आप बड़ी मात्रा में ढोकला बना रहे है तो प्रत्येक बैच में प्रेशर कुकर में पानी डालना मत भूलना।
सुझाव और विविधता:
  • घोल के साथ भरी थाली रखने से पहले ध्यान रहे कि ढोकला पकाने का बर्तन अच्छे से गरम हो (कम से कम 4-5 मिनट) अन्यथा ढोकला पकाने के लिए अधिक समय लगेगा और स्पंजी भी नहीं होगा।
  • आप (दिये गये घोल की मात्रा के लिए) बैचों में ढोकला तैयार करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए विधि का अनुसरन करें।
    1. इनो फ्रूट सॉल्ट डाले बिना ही घोल तैयार करे और दो बराबर भागों में विभाजित कर ले।
    2. एक हिस्से में 1/2 चम्मच इनो इनो फ्रूट सॉल्ट डाल के एक मिनट के लिए अच्छी तरह से मिला ले और तुरंत ही चिकनी की हुई थाली में डाले।
    3. जब पहली बैच पक जाये तब शेष घोल में 1/2 चम्मच इनो फ्रूट सॉल्ट डालकर उसे भी ऊपर दी गई सूचना के अनुसार ही पकाये।
  • इनो फ्रूट सॉल्ट डालने के बाद घोल को अच्छे से मिलाकर तुरंत ही पकाने रख दे अन्यथा ढोकला स्पंजी नहीं होगा। उन्हें स्पंजी बनाने के लिए मध्यम आंच पर भाप में पकाए। अगर आप उसे उच्च आंच पर भाप में पकाएंगे तो वह अंदर से कच्चे रहेंगे।
  • अमीरी खमन बनाने के लिये ढोकला का चुरा कर ले। उस के ऊपर तड़का डाले और सेव, अनार के दाने और काजू छिड़के। अच्छी तरह मिक्स करे और परोसें।
स्वाद: खट्टे और हल्के मीठे
परोसने के तरीके: ढोकला को हरी चटनी के साथ परोसे या तो चाय / कॉफी के साथ सुबह के नाश्ते में भी परोसा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment